Top News
Next Story
NewsPoint

Grah Gochar : अगले सप्ताह से ये राशियां होंगी मालामाल

Send Push

Grah Gochar :  त्योहार से भरा अक्टूबर का महीने 4 बड़े ग्रहों के गोचर के साथ रहेगा। बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य जैसे बड़े ग्रह, अक्टूबर में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जबकि, शनि ग्रह द्वारा अक्टूबर में राहु के नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा।

3 अक्टूबर 2024- शनि ग्रह, कुंभ राशि में विराजमान हैं। 3 अक्टूबर को 12 बजकर 10 मिनट पर राहु के नक्षत्र यानी शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वर्तमान में पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। इससे 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।


Grah Gochar :   वृषभ राशि


अक्टूबर में होने वाले ग्रह गोचर से वृषभ राशि के लोगों को लाभ होगा। करियर में उन्नति और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़ती आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरने की राह में रहेगी। इस महीने आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। मेहमानों का आगमन भी रहेगा।

Grah Gochar :   सिंह राशि


सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल की खास कृपा सिंह राशि पर होने वाली है। व्यापार में तरक्की होने का योग है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। लोगों के साथ हुए मतभेद अब प्यार में बदल सकते हैं। आपसी संबंध में सुधार आ सकता है। रुका धन आपको प्राप्त हो सकता है। किसी बात की चिंता से आपको जल्द ही मुक्ति मिल सकती है।


Grah Gochar :   कन्या राशि


कन्या राशि के लोगों के अक्टूबर खास हो सकता है। आपकी शॉपिंग की लिस्ट बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आप जो चाहेंगे वो आपको जल्द मिल सकेगा। मन में एक अलग ही उत्साह रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकेगा। व्यापार में तरक्की होने का योग है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now